Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

बाजार चौक कांक्रीटीकरण कार्य का भूमिपूजन, रामधुनी प्रतियोगिता में शामिल हुए - विधायक ओंकार साहू

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- विधायक ओंकार साहू आज ग्राम बलियारा पहुंचे, जहां उन्होंने विधायक निधि से स्वीकृत बाजार चौक कांक्रीटीकरण कार्य क...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- विधायक ओंकार साहू आज ग्राम बलियारा पहुंचे, जहां उन्होंने विधायक निधि से स्वीकृत बाजार चौक कांक्रीटीकरण कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों एवं ग्रामीणों से आत्मीय भेंट कर स्थानीय आवश्यकताओं और विकास कार्यों को लेकर चर्चा की।बाजार चौक में कांक्रीटीकरण कार्य पूर्ण होने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ ही सार्वजनिक स्थल का व्यवस्थित एवं बेहतर विकास हो सकेगा। विधायक श्री ओंकार साहू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार और सार्वजनिक स्थलों का विकास जनसुविधा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। विधायक निधि के माध्यम से क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।

               भूमिपूजन कार्यक्रम के पश्चात विधायक श्री साहू ग्राम में आयोजित रामधुनी प्रतियोगिता में भी शामिल हुए। उन्होंने रामधुनी मंडलियों के प्रतिभागियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। रामधुनी के माध्यम से भक्ति, आस्था और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है।इस दौरान ग्रामीणों एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने विधायक श्री ओंकार साहू का आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

No comments