Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

धूमा स्कूल के बालिकाओं ने किया मॉडल शौचालय का लोकार्पण

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  कुरूद:- शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला धूमा में वीबीजी रामजी योजना के तहत कुरूद विधायक अजय चंद्राकर द्वारा स्वीकृत ...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरूद:- शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला धूमा में वीबीजी रामजी योजना के तहत कुरूद विधायक अजय चंद्राकर द्वारा स्वीकृत मॉडल शौचालय का लोकार्पण विद्यालय की बालिकाओं ने जनप्रतिनिधियों के साथ संयुक्त रूप से किया। बालिका शौचालय का लोकार्पण जिला पंचायत धमतरी के उपाध्यक्ष गौकरण साहू एवं ग्राम पंचायत धूमा की सरपंच विधारामजी साहू की उपस्थिति में किया गया।इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि विद्यालयों में स्वच्छ एवं सुविधाजनक शौचालय की उपलब्धता विद्यार्थियों, विशेषकर बालिकाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। मॉडल शौचालय के निर्माण से विद्यालय की बालिकाओं को बेहतर स्वच्छता सुविधा मिलेगी और स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।

           कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि रामजी साहू, उपसरपंच विमला नाकुल साहू, संकुल समन्वयक दिनेश साहू, प्रधान पाठक नीतू साहू, तोषण साहू, गैंदलाल मार्कंडे, जोगराम सहित पंचगण चंद्रशेखर, भुनेश्वर, धनीराम, विजय कुमार, डीलेश्वर, सुदर्शन, कोमल, पंचायत सचिव शीला साहू तथा विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, बालक-बालिकाएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

No comments