छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- विधायक श्री ओंकार साहू ने ग्राम बोड़रा (स) में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया तथा धार्मिक एवं सांस्कृ...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- विधायक श्री ओंकार साहू ने ग्राम बोड़रा (स) में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया तथा धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन रामधुनी प्रतियोगिता में शामिल होकर ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गांव में पूर्ण हुए विकास कार्यों को ग्रामीणों को समर्पित करते हुए क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।विधायक ओंकार साहू ने ग्राम बोड़रा (स) में प्राथमिक शाला भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, आंगनबाड़ी भवन निर्माण, मां शीतला मंदिर जीर्णोद्धार एवं यादव भवन निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, धार्मिक-सांस्कृतिक गतिविधियों तथा सामाजिक उपयोग के लिए आधारभूत सुविधाओं का विस्तार ग्रामीण विकास की महत्वपूर्ण कड़ी है। इन कार्यों से विद्यार्थियों, बच्चों, महिलाओं एवं ग्रामीणों को सुविधाएं मिलेंगी।इस अवसर पर आयोजित रामधुनी प्रतियोगिता में विधायक ओंकार साहू ने शामिल होकर कलाकारों एवं श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि रामधुनी जैसे आयोजन हमारी धार्मिक आस्था, लोकसंस्कृति और सामाजिक एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। ऐसे आयोजनों से गांव की सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने में नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है।
विधायक ओंकार साहू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विकास उनकी प्राथमिकता है। सड़क, शिक्षा, पेयजल, भवन और सामुदायिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों को जनहित की आवश्यकता के अनुसार आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वे लगातार ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को जान रहे हैं तथा उनके निराकरण के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारणी चन्द्राकर ने कहा कि विधायक ओंकार साहू के नेतृत्व में धमतरी विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में विकास कार्यों को प्राथमिकता मिल रही है। शिक्षा एवं सामाजिक उपयोग के भवनों के निर्माण से गांव की आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि और जनता के बीच निरंतर संवाद से ही क्षेत्र का समग्र विकास संभव है।पूर्व पीसीसी सचिव आनंद पवार ने कहा कि गांवों में विकास कार्यों के साथ-साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को प्रोत्साहन देना हमारी सामाजिक विरासत को मजबूत करता है। बोड़रा (स) में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण ग्रामीणों के लिए उपयोगी साबित होगा और रामधुनी प्रतियोगिता जैसे आयोजन आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देते हैं।कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री ओंकार साहू ने ग्रामवासियों से आत्मीय मुलाकात कर उनकी आवश्यकताओं एवं समस्याओं की जानकारी ली तथा जनहित से जुड़े विषयों पर आवश्यक पहल का भरोसा दिलाया।
इस अवसर धमतरी विधायक ओंकार साहू , श्रीमति तारणी चन्द्राकर जिला अध्यक्ष कांग्रेस, आनंद पवार पूर्व पीसीसी सचिव , खिलेन्द ध्रुव अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धमतरी , ब्रजेश जगताप, हरनारायण साहू जनपद सदस्य , श्रीमति सुमन प्रीतम साहू , फल्लेश साहू , लक्ष्मीनारायण साहू , रविकुमार साहू उपसरपंच ,प्रीतम कुमार साहू, दिलीप सेन , मनोहर साहू , उकेश्वरी साहू , उषा साहू, रुपेश साहू , मालती साहू, फूलवा साहू , प्रतीमा देवांगन, पवन सेन, , मुकेश साहू, रोशनी देवांगन, होरीलाल साहू, संतोष साहू, साधना साहू, गौकरण साहू, जोगेश्वरी यादव, मानबाई साहू, तलाबाई साहू, डिमेश्वरी नगारधी, खिलेश्वरी साहू ,मीनाक्षी साहू , पुष्पेन्द्र साहू, यामिनी साहू , रानू देवांगन , उमेदी राम यादव, आगाराम यादव, पुरषोत्तम साहू साहू, व्यास यादव , मियारी राम साहू, नंदकुमार साहू, बेनीराम साहू, अर्जुन साहू, ओमेश्वर साहू, बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।


No comments