छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- छत्तीसगढ़ शासन पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू राम निषाद का जन्मदिन उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। जन्मदिन के अवसर पर सुबह से लेकर देर रात तक उनके निवास पर शुभचिंतकों, समर्थकों और कार्यकर्ताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। सभी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की।जन्मदिन के अवसर पर समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं ने निवास पहुंचकर पुष्पगुच्छ भेंट किए, माला पहनाकर उनका स्वागत किया और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। परिवारजनों और करीबी शुभचिंतकों ने भी उनके साथ केक काटकर खुशियां साझा कीं। पूरे दिन बधाई देने वालों की आवाजाही से निवास पर उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
इस अवसर पर शुभचिंतकों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि श्री नेहरू राम निषाद सदैव स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु रहें तथा जनसेवा एवं समाज के उत्थान के कार्यों में निरंतर नई ऊंचाइयां हासिल करें। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके अनुभव, नेतृत्व और मार्गदर्शन से समाज के लोगों के हितों को आगे बढ़ाने तथा क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने में सहयोग मिलेगा।जन्मदिन पर मिले स्नेह, सम्मान और शुभकामनाओं से माहौल उल्लासपूर्ण रहा। समर्थकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहने की शुभेच्छा व्यक्त की।


