छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- ग्राम पंचायत बंजारी के आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा संकल्प अभियान के तहत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किय...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- ग्राम पंचायत बंजारी के आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा संकल्प अभियान के तहत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मितानिन एवं ग्रीन आर्मी महिला कमांडो के सेवा कार्यों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान गोदभराई, अन्नप्राशन, सुपोषण किट वितरण एवं स्वस्थ बच्चे से संबंधित गतिविधियां आयोजित की गईं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को प्रशस्ति पत्र और नारियल भेंट कर सम्मानित किया गया। इसी तरह मितानिनों तथा ग्रीन आर्मी महिला कमांडो को भी प्रशस्ति पत्र एवं नारियल प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की गई।
इस अवसर पर बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक देखभाल के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ आंगनबाड़ी एवं स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कर्मियों के योगदान को प्रोत्साहित करना रहा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद सदस्य गीतेश्वरी साहू, ग्राम पंचायत दर्री के सरपंच हिमांशु शेखर, ग्राम पंचायत बंजारी के सरपंच टिकेश्वर ध्रुव, उपसरपंच चंद्रप्रकाश सिन्हा, पंचगण सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।


No comments