Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

नशामुक्ति और HIV/AIDS जागरूकता को लेकर ग्रेसियस कॉलेज के विद्यार्थियों ने निकाली रैली

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  अभनपुर:- ग्रेसियस कॉलेज ऑफ एजुकेशन, अभनपुर के रेड रिबन क्लब (RRC) द्वारा 24 सितंबर 2026 को ग्राम टोकरो में नशामुक्ति ...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

अभनपुर:- ग्रेसियस कॉलेज ऑफ एजुकेशन, अभनपुर के रेड रिबन क्लब (RRC) द्वारा 24 सितंबर 2026 को ग्राम टोकरो में नशामुक्ति एवं HIV/AIDS जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। अभियान में महाविद्यालय के 65 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर ग्रामीणों को नशे से दूर रहने तथा HIV/AIDS के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय परिसर से हुई। प्राचार्या डॉ. रिया तिवारी ने बस को हरी झंडी दिखाकर विद्यार्थियों को ग्राम टोकरो के लिए रवाना किया। उन्होंने विद्यार्थियों को जागरूकता संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।

           ग्राम टोकरो पहुंचने के बाद विद्यार्थियों ने पोस्टर एवं तख्तियों के साथ जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रेरणादायक नारों के माध्यम से ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों और HIV/AIDS से बचाव के प्रति जागरूक किया।अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने नशामुक्ति एवं HIV/AIDS जागरूकता पर नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से नशे के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों के साथ HIV/AIDS से बचाव और HIV से प्रभावित लोगों के प्रति भेदभाव नहीं करने का संदेश प्रभावी ढंग से दिया गया। विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने ग्रामीणों का ध्यान आकर्षित किया।

          इस अवसर पर NSS प्रभारी श्रीमती वेणुका निषाद ने नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया। वहीं रेड रिबन क्लब प्रभारी श्री तीरथ साहू ने HIV/AIDS से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने और भेदभाव समाप्त करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने सही जानकारी समाज तक पहुंचाने के लिए विद्यार्थियों को सक्रिय भूमिका निभाने प्रेरित किया।कार्यक्रम में ग्राम टोकरो की सरपंच श्रीमती सरोजनी कुर्रे सहित पंचगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सरपंच ने विद्यार्थियों द्वारा चलाए गए जागरूकता अभियान की सराहना की।कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती साधना शर्मा, सहायक प्राध्यापक (शिक्षा विभाग), श्री तेजराम साहू, सहायक प्राध्यापक (वाणिज्य विभाग) सहित महाविद्यालय के विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। रैली एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने नशामुक्त, HIV/AIDS के प्रति जागरूक, संवेदनशील एवं भेदभावमुक्त समाज निर्माण का संदेश दिया।

No comments