Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स स्थानीय संघ का निर्विरोध निर्वाचन, राजेश पाण्डेय अध्यक्ष और राजेश शर्मा सभापति निर्वाचित

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  कुरुद:- भारत स्काउट्स एवं गाइड्स स्थानीय संघ कुरुद का बहुप्रतीक्षित निर्वाचन बुधवार को सौहार्द्रपूर्ण, गरिमामय एवं अनु...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरुद:- भारत स्काउट्स एवं गाइड्स स्थानीय संघ कुरुद का बहुप्रतीक्षित निर्वाचन बुधवार को सौहार्द्रपूर्ण, गरिमामय एवं अनुशासित माहौल में संपन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया में संगठन की एकजुटता और आपसी सहमति देखने को मिली। पूर्व बीआरसी राजेश पाण्डेय के नेतृत्व वाले पैनल के प्रत्याशियों के विरुद्ध निर्धारित समय तक किसी अन्य प्रत्याशी द्वारा नामांकन दाखिल नहीं किया गया। इसके चलते निर्वाचन अधिकारी ने पूरी कार्यकारिणी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया।निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा होते ही उपस्थित सदस्यों एवं शिक्षकों में हर्ष का माहौल बन गया। सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ एवं मालाओं से स्वागत कर बधाई दी।

प्रमुख पदों पर निर्विरोध निर्वाचन

       निर्वाचन परिणाम के अनुसार स्थानीय संघ की नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर पूर्व बीआरसी राजेश पाण्डेय तथा सभापति पद पर राजेश शर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं पुरुष उपाध्यक्ष पद पर श्रवण साहू, धनंजय ठाकुर एवं शिव कुमार निषाद, महिला उपाध्यक्ष पद पर वीणा खत्री, दीपमाला साहू एवं सुमन शर्मा तथा आजीवन प्रतिनिधि पद पर कौसर जान निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

स्काउटिंग गतिविधियों के विस्तार पर रहेगा जोर

             निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष राजेश पाण्डेय ने सभी सदस्यों, शिक्षकों एवं मार्गदर्शकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई है, उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने स्थानीय स्तर पर स्काउटिंग एवं गाइडिंग गतिविधियों को और विस्तार देने, अधिक से अधिक विद्यार्थियों को संगठन से जोड़ने तथा उनमें सेवा, अनुशासन और राष्ट्रहित की भावना विकसित करने पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में संघ की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा।

संगठन की एकता का परिचायक है निर्विरोध निर्वाचन

              कार्यक्रम में निवर्तमान अध्यक्ष मनीष साहू ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि बिना किसी प्रतिद्वंद्विता के आम सहमति से निर्वाचन होना संगठन की एकता और आपसी सामंजस्य को दर्शाता है। उन्होंने नई कार्यकारिणी के सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।वहीं नवनिर्वाचित सभापति राजेश शर्मा ने स्काउटिंग गतिविधियों से जुड़े अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सहयोग से स्थानीय संघ को जिले और राज्य स्तर पर नई पहचान दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

शिक्षा अधिकारियों एवं शिक्षकों ने दी बधाई

           निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद शिक्षा विभाग के अधिका रियों, शिक्षकों, स्काउट-गाइड प्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी राजेश बैस, सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी धर्मेन्द्र साहू, चंद्र कुमार साहू, प्रतिभा ध्रुव, राजेंद्र चंद्राकर, दीनानाथ पाण्डेय, दुर्गेश द्विवेदी, अरुणा नेताम, एस. कुमार, मकसूदन पटेल, शशिकांत साहू, मनीष सिन्हा, डीओसी हिना भेषले, हुमन चंद्राकर, योगेंद्र चंद्राकर, प्रकाश सेन, भुनेश्वर साहू एवं उत्तम साहू सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, स्काउट-गाइड प्रतिनिधि एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

No comments