छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरूद:- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत का बस्तर प्रवास के दौरान कुरूद शहर में ...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
कुरूद:- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत का बस्तर प्रवास के दौरान कुरूद शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। उनके प्रथम कुरूद आगमन पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरूद, भखारा एवं मगरलोड के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज, छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत तथा राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम का भी कांग्रेसजनों ने पुष्पगुच्छ एवं फूलमाला से स्वागत किया।स्वागत कार्यक्रम के दौरान सुखदेव भगत ने कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों से मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रभारी के समक्ष संगठन से जुड़े विषयों को लेकर संवाद भी किया। इसके बाद उन्होंने जलपान ग्रहण किया और धमतरी के लिए रवाना हो गए।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, पूर्व विधायक लक्ष्मी ध्रुव, लेखराम साहू, जिला पंचायत सदस्य नीलम चंद्राकर, प्रभात राव, मेघा वाले, राजकुमारी दीवान, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरूद अध्यक्ष महिम शुक्ला, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भखारा अध्यक्ष होमेंद्र साहू, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बसंत साहू, आशीष शर्मा, रामेश्वर साहू, प्रमोद साहू, राजू साहू, नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष डुमेश साहू, उपाध्यक्ष देवव्रत साहू, शंकर साहू, कामराय साहू, जान सिंह यादव, राघवेंद्र सोनी, उत्तम साहू, योगेश साहू, नरेंद्र सोनवानी, पंकज जोशी, गुरुदेव महिपाल, मनोज अग्रवाल, हेमंत नौरंगी, रुद्रनाथ साहू, रोशन चंद्राकर, विश्वनाथ साहू, स्मिता सिंह, कुलदीप कश्यप, रूपेश चंद्राकर, काशीराम कंवर, जगतपाल साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


No comments