छत्तीसगढ़, 3 साल की मासूम के साथ रेप

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

 राजधानी रायपुर । मानवता को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है. दरिंदे ने 3 साल की मासूम से रेप किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार है. पुलिस तलाश कर रही है. 

पुलिस ने बताया कि धरसीवां के सांकरा स्थित फैक्ट्री में वारदात को अंजाम दिया गया है. फैक्ट्री में मजदूरी करने वाले मध्यप्रदेश के गरीब श्रमिक परिवार रहते हैं. 

दोपहर को जब बच्ची फैक्ट्री के अंदर खेल रही थी. तभी एक हैवान फैक्ट्री के अंदर आया. सूनसान सी जगह पर ले जाकर घटना को अंजाम दिया. 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. बच्ची को गंभीर हालत में धरसीवां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. हालत नाजुक होने से उसे तत्काल रायपुर के मेकाहारा भेजा गया है.



Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top