छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य में भुकंप के झटके

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज


छत्तीसगढ़ से सटे राज्य मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में भुकंप के झटके महसूस किए गए. जिले के दमुआ और नवेगांव में सुबह 8 बजकर 29 मिनट पर करीब 20-25 सेकंड तक भूकंप महसूस किया गया. 

अचानक जमीन हिलने पर लोग घरों से बाहर निकले. लोगों की मानें तो काफी लंबे समय तक भुकंप के झटके महसूस हुए. जिससे उनके मन में डर बैठ गया है. भूगर्भ वैज्ञानिक विजय पराड़कर की मानें तो भूकंप की तीव्रता रेक्टर स्केल पर 2.8 थी. जो सामान्य है. 

हालांकि लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.दमुआ के माइनर्स कॉलोनी, नंदन वाशरी कालोनी सहित ग्रामीण क्षेत्र में भूकंप महसूस किया गया. जिसके बाद लोगों में डर पैदा हो गया है.

 विजय पराडकर से मिली जानकारी के मुताबिक भूकंप की लोकेशन उत्तर दिशा में 22.1 डिग्री और पूर्व में 78.6 डिग्री पर मिली है.दिल्ली के वैज्ञानिक ने भुकंप की पुष्टि करते हुए बताया कि ये भौगोलिक घटना है और ये अक्सर होती रहती है, इससे डरने की कोई जरूरत नहीं है.


Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top