कांटे का मुकाबला , मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सामने मैदान में है ,शुभेंदु अधिकारी संपत्ति जानिए

Pradeep Ganjeer
0


 छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज  l पश्चिम बंगाल के चुनावी रण में नंदीग्राम विधानसभा सीट पर सभी की नजर है. यहां से बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मैदान में हैं, तो वहीं भाजपा ने यहां से प्रत्याशी के रूप में शुभेंदु अधिकारी को उतारा है. 

दोनों के बीच कांटे का मुकाबला होने की उम्मीद है. नंदीग्राम से भाजपा प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी आर्थिक रूप से भी काफी मजबूत हैं. उन्होंने चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे में 80 लाख से अधिक की संपत्ति का ब्यौरा दिया है.

भाजपा प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी द्वारा दिए गए हलफनामे के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 80,66,749.32 रुपये है. उनकी चल संपत्ति 59,31,647.32 रुपये है, जबकि उनका बैंक बैलेंस 46,15,513.32 रुपये है, जिसमें उनके चुनाव खर्च खाते में 41,823 रुपये शामिल हैं. वहीं शुभेंदु अधिकारी के अनुसार 2019-20 में उनकी आय 11 लाख 15 हजार 715 रुपये थी 

और उनके हाथ में नकदी 50,000 रुपये थी. इसके अलावा उनके पास 5 लाख 45,000 रुपये के राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (एनएससी) हैं और 7 लाख 71,165 रुपये का बीमा है. शुभेंदु अधिकारी के पास 46,21,102 रुपये की जमीन भी है. शुभेंदु अधिकारी ने रवीन्द्र भारती विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर किया है. बता दें कि नंदीग्राम से शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल किया है. नंदीग्राम में दूसरे चरण में एक अप्रैल को मतदान होगा.


Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top