छत्तीसगढ़ , लॉकडाउन का खतरा मंडराने लगा

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज 

रायपुर ! देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। इसको लेकर कई राज्यों में लॉकडाउन भी लगा दिया गया है। छत्तीसगढ़ में भी लॉकडाउन का खतरा मंडराने लगा है, इसी बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है।

 भूपेश बघेल ने कहा कि अब छत्तीसगढ़ में फिलहाल लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। सीएम भूपेश ने यह भी कहा कि लॉकडाउन से गरीबों और मध्यम वर्गों को काफी नुकसान उठाना पड़ता है। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिया बयान अगर छत्तीसगढ़ में कोरोना के केस बढ़ते भी हैं तो लोगों को लापरवाही छोड़ और ज्यादा एहतियात बरतने की जरूरत है। 

सीएम भूपेश बघेल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोग घरों से निकलने से पहले मास्क और सैनिटाइजर के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अवश्य करें।


Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top