ब्रेकिंग न्यूज , शिक्षक नाबालिक छात्रा से कर रहा था एक साल से दुष्कर्म

Pradeep Ganjeer
1


 छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

उत्तरप्रदेश l उन्नाव जनपद में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां गुरु और शिष्या का रिश्ता तार-तार हो गया. घटना में एक नाबालिग छात्रा के साथ पिछले एक साल से डरा धमका कर दुष्कर्म कर रहे एक शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है 

और किशोरी छात्रा को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. आपको बताते चलें कि उन्नाव जनपद के आसीवन थाना क्षेत्र अंतर्गत रमपुरवा गांव निवासी 15 साल की किशोरी एक व‍िद्यालय में कक्षा दसवीं की छात्रा है और वहीं घर पर पढ़ाने के दौरान शिक्षक  निवासी बीजीमऊ ने छात्रा को डरा धमका कर दुष्कर्म किया और कहीं शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी.

 अध्ययनदरअसल, शिक्षक छात्रा को पढ़ाने के लिए उसके घर जाने लगा. पांच मार्च को शिक्षक को गलत हरकतें करते हुए परिजनों ने देख लिया. पिता ने कड़ाई से पूछताछ की तो छात्रा ने सारी कहानी बयां कर दी. पिता पुलिस के पास गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई जिसके बाद उसने एसपी की चौखट पर गुहार लगाई. 

उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आसीवन पुलिस ने देर रात शिक्षक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर छात्रा को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है.बांगरमऊ सीओ अंजनी कुमार राय ने बताया क‍ि थाना आसीवन जनपद उन्नाव के रहने वाले एक व्यक्ति ने थाने पर यह तहरीर दी क‍ि उसकी बेटी जो कि कक्षा 10 की छात्रा है,

 उसको घर पर पढ़ाने 2 साल से शिक्षक आ रहा था. लेक‍िन प‍िछले 1 साल से उसको परीक्षा में फेल करा देने की धमकी देकर के उसके साथ बलात्कार करता रहा. इसकी सूचना लड़की ने अपने पिता को दी. पिता ने थाना आसीवन में शिकायत दी है जिस पर थाना अध्यक्ष आसीवन द्वारा अभियुक्त शिक्षक के विरुद्ध कायम कराया गया.

Post a Comment

1 Comments
Post a Comment
To Top