छत्तीसगढ़, नौकरी लगाने के नाम पर युवती से ठगी ,थाने में की शिकायत

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

राजधानी । रायपुर में इण्डिको एयर लाईंस में नौकरी लगाने के नाम पर युवती से 21 हजार रुपए ठग लिया गया है। मामला सिविल लाइन इलाके का है। 

         मिली जानकारी के अनुसार कटेला भवन सिविल लाईन निवासी प्रार्थियां विधि बरड़िया 27 वर्ष ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि 7249921508, 7830608756 मोबाइल नंबर धारक ने फोन कर हवाई अड्डा प्राधिकरण इण्डिको एयर लाईंस में नौकरी लगाने का झांसा दिया।

 आरोपी ने पीड़िता से नौकरी लगाने के नाम पर अलग-अलग तारीख में 21,155 रुपए उससे ऑनलाइन मंगवाए। जब नौकरी नहीं लगी तब खुद को ठगा महसूस कर पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराइ है।

 पुलिस ने इस मामले में आरोपी मोबाइल धारक के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। मामले की जांच जारी है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top