छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज बेमेतरा : दाढ़ी पुलिस ने महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि आरोपी ने खेत में मह...
छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज
बेमेतरा: दाढ़ी पुलिस ने महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि आरोपी ने खेत में महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। वारदात की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी।
जिसके बाद दाढ़ी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बेमेतरा जिला के दाढ़ी थाना क्षेत्र में 25 मार्च को एक महिला खेत में काम करने के लिए गई थी। जहां आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वारदात की सूचना पीड़िता ने अपने परिजनों को दी।
जिसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।




No comments