कलेक्ट्रेट में OSD नियुक्त IAS गोपाल वर्मा रायपुर..

Pradeep Ganjeer
0


 छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

राजधानी रायपुर । जीएसटी में ज्वाइंट कमिश्नर की जिम्मेदारी संभाल रहे गोपाल वर्मा को रायपुर कलेक्ट्रेट में ओएसडी बनाया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है. 

वर्मा हाल ही में गैर प्रशासनिक सेवा संवर्ग से आईएएस प्रमोट हुए हैं. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत गोपाल वर्मा को जिला प्रशिक्षण के लिए विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी(ओएसडी) के रूप में पदस्थ किया गया है.

 उनकी यह पदस्थापना कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से छह महीने के लिए होगी. यह उनका प्रोबेशन पीरियड होगा. 


भारतीय प्रशासनिक सेवा (वेतन) नियम 2016 के नियम 12 के प्रावधानों के तहत वर्मा को अपर कलेक्टर के संवर्गीय पद के समकक्ष घोषित किया गया है. I





Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top