छत्तीसगढ़ समेत..तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

राजधानी रायपुर। मौसम विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को पूर्वानुमान जारी किया जिसके मुताबिक मध्य, दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत सहित देश के कई इलाकों में 26 से 30 अप्रैल के नमी भरा मौसम रह सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि 26 अप्रैल को तेलंगाना, केरल और माहे (पुडुचेरी) के कुछ इलाकों में 26 अप्रैल से आंधी और बिजली चमकने व 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 

आईएमडी के मुताबिक सोमवार को पश्चिम बंगाल के गांगेय मैदानों, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, रायलसीमा, दक्षिण अंदरुनी कनार्टक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराइकल मे कुछ स्थानों पर बिजली चमकने की जानकारी मिली। मौसम विभाग ने बताया कि गुजरात और तटीय ओडिशा में इस अवधि में लू चलने की संभावना है।

आईएमडी के मुताबिक 27 अप्रैल को उत्तराखंड, असम, मेघालय, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, केरल और माहे के कुछ इलाकों में मेघगर्जन व बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 28 अप्रैल को दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और उत्तर केरल के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

 आईएमडी के मुताबिक 30 अप्रैल को उत्तराखंड,विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, केरल और माहे में मेघगर्जन, बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। इसी दिन दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और उत्तर केरल के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top