छत्तीसगढ़, कांग्रेस विधायक के पूरे परिवार को हुआ कोरोना

Pradeep Ganjeer
0


 छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

रायपुर। प्रदेश में करोना का कहर जारी है. इस बीच बड़ी खबर निकलकर सामने आई है. खबर है,कि महापौर एवं कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव सहित उनके परिवार के 5 सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए है. उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दिया है.

और कहा- मेरी माता जी, बड़े भैया-भाभी सहित परिवार के 5 सदस्यों की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। मुझमें भी कोविड के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, जिसके कारण हम सभी आइसोलेशन पर हैं। कृपया आप सभी अपना और परिवार का ख्याल रखें। स्वस्थ होकर जल्द आप सभी के बीच लौटूंगा।

बता दें कि कल प्रदेश में 5,818 कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई थी. और वहीं 1,172 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। राज्य में स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए मरीज़ों की संख्या 3,23,201 व एक्टिव मरीज़ों की संख्या 36,312 है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top