नहीं खुलेंगी अंग्रेजी शराब दुकान…आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने कहा- करना होगा इंतजार

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज 

रायपुर। कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद छत्तीसगढ़ में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सभी तरह के दुकानों को तय समय में खोलने की अनुमति दी है। वहीं दूसरी ओर सरकार ने अभी तक शराब दुकान को पूर्ण रूप से नहीं खोला है।

अनलॉक की प्रक्रिया में सिर्फ देशी शराब दुकान को खोलने की छूट दी है। वहीं अंग्रेजी शराब दुकान को अभी बंद रखा है। इसे लेकर आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने बयान दिया है। मंत्री ने कहा कि कोरोना के हालात अभी सुधरे हैं। 

लेकिन अंग्रेजी शराब दुकान को अभी नहीं खोला जाएगा। अभी थोड़ा और इंतज़ार करना होगा। समीक्षा करने के बाद इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। वहीं शराब की बिक्री वर्तमान स्थिति के अनुरूप जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top