सरपंच को जान से मारने की दी धमकी, रेत के अवैध भंडारण रोकने ...

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज 

धमतरी । कुरूद ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत परखंदा में रेत का अवैध निकासी एवं भंडारण रोकना भारी पड़ गया है।

 इस दौरान रेत की निकासी करने वाले ने सरपंच को जान से मारने की धमकी दी है। इस मामले की शिकायत सरपंच ने पुलिस अधीक्षक से की गई है।  

सरपंच शत्रुहन बारले ने अपनी शिकायत में बताया है कि 27 मई को रेत खदान कुम्हारपारा, परखंदा में ट्रैक्टर से रेत की निकासी एवं उसे अवैध भंडारण करते हुए पाया।

 जिस पर रोक लगाने पर मुझे जान से मारने की धमकी दी। साथ ही अश्लील गाली गलौज भी किया।

 सरपंच शत्रुहन बारले ने आगे बताया कि मुझे जान से मारने की धमकी देने वाले के साथ उमेश्वर साहू पिता कार्तिक राम साहू, कमलेश्वर धोबी पिता बिहारी धोबी, लखन धोबी पिता चेतराम धोबी और रमेश साहू पिता लतेल राम साहू भी शामिल थे।

 सरपंच बारले ने पुलिस अधीक्षक से अविलंब जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top