किसानों के समर्थन में आम आदमी पार्टी ने मनाया काला दिवस

Pradeep Ganjeer
0


छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

कोरोनाकाल में अध्यादेश लाकर जबरन थोपे गए कृषि कानून केन्द्र सरकार वापस ले - तेजेंद्र तोड़ेकर

मोदी सरकार अपनी तानाशाहीपूर्ण हठधर्मिता छोड़े और हमारे अन्नदाता धरती पुत्रों की भावनाओ का सम्मान करे - पुरुषोत्तम चंद्राकर

काले कृषि कानूनों को वापस ले केंद्र सरकार – ललित नगारची

धमतरी । कुरूद केंद्र सरकार  देश की किसानों के जन भावनाओं का सम्मान करते हुए तीनों काले किसान कानून तुरंत वापस ले व  हमारे अन्नदाता किसान साथियों को नक्सली, आतंकवादी आदि कहना बंद करे अपने हक लिए लड़ रहे किसान परिवारों पर पुलिस गोली से हत्या करना बंद करे | 

आम आदमी पार्टी देश के सभी सम्मानित किसान भाइयों और उनके परिवार के  साथ है  जो विगत 6 माह से  केंद्र सरकार  द्वारा कोरोनाकाल में अध्यादेश लाकर थोपे गये  काले किसान बिल का संवैधानिक तरीके से विरोध कर रहे हैं, आज विरोध प्रदर्शन के साथ कुरूद के अलग अलग स्थानों में प्रदर्शन में शामिल हुये तेजेंद्र तोड़ेकर, पुरुषोत्तम चंद्राकर, ललित नगारची, मनोज नगारची, चेतन साखरे, आनंद कुर्रे, संतोष मोर्यवंशी व अन्य पदाधिकारियों ने काला दिवस मनाया |

सैकड़ों किसान अपने प्राण दे दिये  किन्तु केंद्र सरकार अपनी हठधर्मिता और तानाशाह रवैय्ये पर अड़ी हुई है, केन्द्र सरकार हमारे किसान भाइयों के जायज माँग को सुनना तक बंद कर दी है उल्टा उनके विरुद्ध तमाम षड्यंत्रकारी हथकंडे अपनाने से बाज नहीं आ रही है.हमारे प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह जी अपनी व्यक्तिगत लड़ाई के लिए कोरोना प्रोटोकॉल के नियम कायदा तोड़कर थाना पहुँच जाते हैं ।

किंतु विगत 6 माह से सड़क पर बैठे किसानों के आवाज के लिए केन्द्र सरकार से बात नहीं करते किसान आंदोलन का आम आदमी पार्टी प्रदेशव्यापी समर्थन करती है जिसके तहत सभी जिला मुख्यालय में आज 26 मई 2021 बुद्ध पूर्णिमा के दिन शांतिपूर्ण तरीके से देश व्यापी किसान आंदोलन को पूर्ण समर्थन देते हुए वर्चुअल प्रदर्शन करने का आव्हान किया है।

आम आदमी पार्टी आपके माध्यम से केन्द्र से माँग करती है कि  हमारे देश के अन्नदाता किसानों के जायज माँग को स्वीकार करते हुए अविलम्ब तीनों किसान कानून को रद्द करे और किसानों को विश्वास में लेकर उनसे चर्चा परिचर्चा कर विमर्श कर उनके हितों  को सम्पूर्ण प्राथमिकता देते हुए नया किसान बिल लेकर आये और कानून बनाये आज के प्रदर्शन में तेजेंद्र तोड़ेकर, पुरुषोत्तम चंद्राकर, ललित नगारची, मनोज नगारची, चेतन साखरे, आनंद कुर्रे, संतोष मौर्या ।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top