अंधविश्वास: गोबर में दबाकर युवक को जिंदा करने का प्रयास, गाज की चपेट में आने से हुई थी मौत …

Pradeep Ganjeer
0


 छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

सरगुजा। आकाशीय बिजली के चपेट में आने से युवक की मौत होने के बाद उसे घंटों गोबर में दबाकर परिजनों ने जिंदा करना चाहा. युवक के जिंदा नहीं होने पर एंबुलेंस 108 के जरिए युवक को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

जिले के लखनपुर ब्लाक में के मुटकी गांव में अंधविश्वास का अजब नजारा देखने को मिला. ताऊते तूफान की वजह से सरगुजा में भी भारी बारिश के बाद आकाशीय बिजली गिरे. ऐसे ही एक आकाशीय बिजली की चपेट में लखनपुर मुटकी निवासी 37 वर्षीय युवक की मौत हो गई. अंधविश्वास में जकड़े युवक परिजनों ने उसके मृत शरीर को आधे घंटे से भी अधिक समय के लिए गोबर में दफना दिया.

ग्रामीणों का मानना है कि बिजली गिरने पर मृत युवक को यदि गोबर में पूरी तरह से दफना दिया जाए तो उसकी जान वापस आ सकती है, लेकिन अंधविश्वास तो अंधविश्वास होता है. युवक के मृत शरीर में जान नहीं आई, और आखिरकार मौत की पुष्टि के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाना पड़ा.

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top