बारिश को लेकर दो दिनों का अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई

Pradeep Ganjeer
0


 छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

रायपुर। चक्रवात की वजह से कई जगहों पर बारिश होगी। मौसम विभाग ने इस बाबत चेतावनी जारी कर दी है।

 वही मौसम विभाग के मुताबिक 26 और 27 मई को प्रदेश के कई हिस्सों में आकाशीय बिजली, तेज बारिश और तेज हवाएं चलेगी। 

उधर सरगुजा संभाग में जिला प्रशासन ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

 अधिकारियों को चेतावनी जारी करते हुए चक्रवात के मद्देनजर व्यापक तैयारी के आदेश दिया है। 

दरअसल यास चक्रवात पूर्वोत्तर के राज्यों में 26 को टकरायेगा, जिसके बाद छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बारिश होगी। ओले और बिजली गिरने की संभावना है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top