Chhattisgarh: सरपंच पति सहित 11 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

भाटापारा । सरपंच पति सहित 11 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है वहीं 3 आरोपी फरार हैं। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में आपसी रंजिश थी। पुराने किसी मामले में समझौता के लिए पीड़ित से सरपंच पति ने 2 लाख की रकम मांगी थी।

 सरपंच पति की मांग पूरी नहीं करने पर आरोपियों ने पीड़ित के घर घुसकर आगजनी व तोड़फोड़ की वारदात को अंजाम दिया। मामला ग्रामीण थाना अंतर्गत गोगिया पंचायत का है ।

53 वर्षीय जन्त्रु पिता अमरसाय मनहरे के मुताबिक 27 मई को वह अपने परिवार के साथ खाना खाकर सोया था तभी रात करीब 12:30 बजे घर के बाहर शोर शराबा सुनकर बाहर आया तो देखा कि इसके परिवार से दुर्भावना रखने वाले सरपंच पति उबारन पिता राज कुमार गोयल सरपंच का पति होने की धौंस दिखाते हुये सहयोगियों के साथ मिलकर गाली-गलौच करने लगे। 

उन्होंने धमकी दी कि तुम लोगों को गांव में रहना है तो दो लाख रूपये और पहले हम लोगों के खिलाफ जो रिपोर्ट तुमने दर्ज कराई है उसमें समझौता कर लो। यदि तुम लोगों ने हमारी बात नहीं मानी तो तुम्हारे घर को तुम्हारे परिवार सहित जिंदा जला देंगे। न ही तुम लोगों को खेती करने देंगे न ही घर में रहने देंगे।

आरोपियों के दलबल को देखकर जन्त्रु अपने परिवार सहित वहां से भाग कर गया और अपने भांजे कार्तिक राम ग्राम डिगी निवासी के घर जाकर छिप गया। दूसरे दिन दोपहर 12 बजे जब वह अपने घर पहुंचा तो देखा कि घर के दरवाजे और खिड़कियां टूटी हुई थी 

और घर में आग लगा दिया गया था। इस आगजनी में घर में रखा हुआ टीवी, कूलर, फ्रिज, सोफा, बर्तन और धान/चांवल जला हुआ पड़ा था। इसके अलावा खेती की बाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई थी। प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 147, 148, 149, 294, 385, 427, 436, 450, 506 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। 

थाना प्रभारी रोशन राजपूत ने घटना की सूचना पर कार्यवाही के लिए तत्काल पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी के लिए रवाना किया। 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top