Chhattisgarh: पत्नी की हत्या कर सरेंडर करने थाने पहुंचा पति, नगर निगम में काम करती थी मृतका

Pradeep Ganjeer
0


छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

धमतरी । शहर के महिमा सागर वार्ड में आज शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी ।

वारदात के बाद आरोपी थाने में जाकर सरेंडर कर दिया. हरकत में आई पुलिस ने जब घटनास्थल पहुंची तो देखा कि महिला की खून से लथपथ लाश पड़ी हुई है ।

रामसागर पारा वार्ड निवासी फुलकेसरी कुर्रे 34 वर्ष नगर निगम में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन में काम करती थी ।

दो दिन पहले उसके पति ने एक अन्य महिला को अपनी पत्नी बना कर घर ले आया. फुलकेसरी अपने तीन बच्चों को मायके में छोड़कर आ गई ।

अपने परिचित महिमा सागर वार्ड निवासी तीजबाई के घर आकर रुक गई ।

शनिवार सुबह लगभग 6:30 बजे पति प्रमोद आया और कमरे में धारदार हंसिया और सील बट्टे से उसकी हत्या कर दी. उसके बाद जाकर थाना में आत्मसमर्पण कर दिया  ।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top