छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज
कोरबा । जिले में बारात आने से कुछ घंटे पहले दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भागकर थाने पहुंच गई. ऐन बारात आने से पहले बेटी की इस हरकत से आहत पिता ने खुद का मुंडन कराने के साथ अपनी बेटी को त्यागने का फैसला सुना दिया ।
कोरबा निवासी निषाद परिवार (छद्म नाम) बेटी की शादी के लिए शिद्दत से तैयारी में जुटा था. पिता ने शादी में कोई कमी न रहे इसके लिए अपना मकान तक बेच डाला था. अग्रसेन भवन में शादी का कार्यक्रम भी शुरू हो गया,
लेकिन बेटी का इरादा तो कुछ और था. मौका मिलते ही अपने प्रेमी के साथ भागकर थाने पहुंच गई. इस मामले में कोतवाली थाना की सब इंस्पेक्टर ने बताया कि युवती बालिक है, इसलिए इस मामले में कोई अपराध नहीं बनता है ।


