छत्तीसगढ़: रायपुर टीचर्स एसोसिएशन संघ के जिला महामंत्री मनोज मुछावड़ हुआ गिरफ्तार

Pradeep Ganjeer
0

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

जशपुर । जिला में दहेज प्रताड़ना के मामले में पत्थलगांव पुलिस ने रायपुर टीचर्स एसोसिएशन संघ के जिला महामंत्री मनोज मुछावड़ को गिरफ्तार किया है। 

स्थानीय न्यायालय पत्थलगांव में आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर उसे जशपुर जेल भेज दिया गया है। महिला हिंसा के इस गंभीर प्रकरण में पीड़ित महिला ने विगत 24 दिसंबर 2020 को अपनी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

इसके बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक के रायपुर तेलीबांधा निवास पर कई बार दबिश दी थी लेकिन मनोज मुछावड़ फरार हो जाने से उसको गिरफ्तार करना कठिन काम हो गया था। 

जशपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बालाजी राव ने महिला प्रताडऩा के इस मामले में आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार करने के लिए पत्थलगांव पुलिस की टीम गठित की थी। 

इस टीम ने आरोपी के निवास की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। 

पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के आरोपी मनोज मुछावड़ को स्थानीय न्यायालय पत्थलगांव में पेश किया था ।

जहां महिला हिंसा के मामले की गंभीरता को देखकर उसका जमानत आवेदन खारिज कर जशपुर जेल भेज दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top