प्रदेश एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और अंधड़ चलने की संभावना

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

रायपुर। मौसम विभाग ने प्रदेश के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। मध्यप्रदेश और तेलंगाना के ऊपर बन रहे सिस्टमों के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में मौसम बदल सकता है। 

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के मुताबिक एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। दूसरा ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा तेलंगाना के ऊपर 1.5 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है।

 इन सिस्टमों के प्रभाव छत्तीसगढ़ में पड़ सकता है। प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की भी संभावना है। 

प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और अंधड़ चलने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में वृद्धि संभावित है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top