धमतरी: परखंदा के रेत खदान में हो रहा अवैध उत्खनन, सरपंच-पंच पर वसूली करने का आरोप

Pradeep Ganjeer
0


छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

धमतरी । कुरूद रेत के उत्खनन पर रोक लगाने के बावजूद ग्राम परखंदा के रेत खदान में अवैध तरीके से रेत उत्खनन किया जा रहा हैं। जानकारी के मुताबिक रोज 10-15 ट्रैक्टर रेत निकाला जा रहा है। वहीं ग्रामीणों ने सरपंच पर अवैध रेत उत्खनन कराने व वसूली करने का आरोप लगाया है।

गौरतलब है कि जिला प्रशासन द्वारा नदियों से रेत खनन पर रोक लगा दी हैं उसके बाद भी धड़ल्ले से महानदी से रेत उत्खनन किया जा रहा है। जिसको रोकने वाला कोई नहीं है। शिकायत के बाद कुछ दिन पहले खनिज अधिकारी गांव पहुंचकर खदान में बने रैम्प पर जेसीबी से गड्ढा खोद दिया था जिसे ट्रैक्टर वालों ने पाटकर पुनः रेत निकालना शुरू कर दिया।

ग्रामीण नरेन्द्र ढीढी ने बताया कि नदी से रोज ट्रेक्टरों के माध्यम से रेत निकाला जा रहा हैं। और यह सब सरपंच के इशारों पर हो रहा है। सरपंच और पंच प्रति ट्रैक्टर 100 रुपये की वसूली कर अपना जेब भर रहे हैं। मामला संज्ञान में आने पर अब अलग अलग व्यक्तियों को वसूली के लिए लगा दिया गया है। उन्होंने सरपंच पर गाली गलौज करने और धमकी देने का भी आरोप लगाया हैं। श्री ढ़ीढी ने प्रशासन से जाँच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की हैं।

इस संबंध में सरपंच शत्रुहन बारले ने कहा कि सभी आरोप राजनीति के चलते लगाया जा रहा है। वसूली वाली बात गलत हैं। गांव में करीब 10-15 घर व भवन निर्माणाधीन हैं जिसे रेत की आवश्यकता हैं वहीं लोग नदी से ट्रैक्टर द्वारा रेत निकाल रहे हैं। नहीं तो भवन निर्माण का कार्य रुक जाएगा। एक प्रश्न के जवाब में कहा कि कुछ लोग गांव वाले को भ्रमित कर मेरे खिलाफ भड़का रहें हैं। निगरानी समितियाँ बनाने के लिए कई बार प्रयास किया लेकिन लोग सहयोग नहीं कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top