बड़ी खबर: बात करते मोबाईल फटने से युवक की हुई मौत

Pradeep Ganjeer
0



छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

शहडोल । जिले के मानपुर थाना क्षेत्र में मोबाइल फोन पर बात कर रहे एक युवक का मोबाइल फ़ोन अचानक ब्लास्ट हो गया ।

 जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया जिसे 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मानपुर लाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

 घटना को लेकर बताया गया कि ग्राम छपरौड़ निवासी राम साहिल पाल पिता राम भवन पाल उम्र 28 वर्ष आज 7:30 बजे मोबाइल से बात करते समय मोबाइल अचानक फट गया ।

जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर लाते समय ग्राम देवरी के पास युवक ने दम तोड़ दिया॥ घटना के बाद पुलिस ने मामला कायम कर लिया है ।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top