छत्तीसगढ़: पत्रकारों को प्रताड़ना निंदनीय, सरकार जल्द पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करे, दामु

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

रायपुर । प्रेस क्लब ने नया रायपुर मे पत्रकार अभिषेक कुमार पर हुए हमले और संदीप शुक्ला पर रायपुर पुलिस द्वारा बिना जांच किए कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि पत्रकारों को प्रताड़ित किया जा रहा है।

प्रेस क्लब अध्यक्ष दामु आम्बेडारे ने कहाकि पत्रकार काम करते वक्त हमेशा स्वयं व अपने परिवार को भूल कर समाज के प्रति अपनी भूमिका को बखूबी निभाता है किंतु पत्रकारों को न सुरक्षा मिलती है न सहानुभूति।

प्रेस क्लब इन घटनाओं पर ठोस कार्रवाई न होने की निंदा करते हुए शासन से मांग करता है कि भविष्य मे ऐसी घटना घटित न हो, इस पर विचार करते हुए पत्रकार सुरक्षा कानून को जल्द लागू किया जाए।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top