ब्राम्हणों पर भाजपा का छुटभैया नेता दीपक जायसवाल की टिप्पणी से बवाल एफआईआर दर्ज कड़ी कार्यवाही की मांग

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

कोरबा । भाजपा नेता व पूर्व सांसद डॉ.  स्व.बंशीलाल महतो के प्रतिनिधि रहे और वर्तमान में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री दीपक जायसवाल ने ब्राम्हणों को लेकर सोशल  मीडिया फेसबुक व वाट्सअप में अभद्र टिप्पणी कर बवाल मचा दिया है।

ब्राम्हणों को बेचारा, दरिद्र जैसी संज्ञा देने के साथ-साथ यहां तक कह दिया है कि ब्राम्हणों को बेवजह प्रणाम करना बंद कर दें, देश, समाज सब सुधर जाएगा। बेवजह सम्मान देकर प्रणाम न करें, सम्मान का गलत फायदा उठाते हैं। सोशल मीडिया पर भाजपा नेता दीपक जायसवाल की इस टिप्पणी को लेकर न सिर्फ ब्राम्हण समाज बल्कि दूसरे समाज के लोगों ने भी निंदा की है।

ब्राम्हण समाज को इस तरह से अपमानित करने वाले शब्दों का इस्तेमाल कर रहे भाजपा नेता को सोशल मीडिया में ही काफी खरी-खोटी सुनना पड़ा ।

जिसके बाद सर्व ब्राह्मण समाज गेवरा दीपका द्वारा दीपका थाना में ज्ञापन सौंपकर बताया कि दीपक जायसवाल पिता रामनरायण जायसवाल के द्वारा व्हाट्सअप फेसबुक एवं सोशल मिडिया के माध्यम से ब्राहम्ण जाति के उपर अप शब्दों का प्रयोग कर समाज के शांति को भंग किया गया है जिसके कारण समाज को ठेस पहुंचा है ऐसे आसमाजिक व्यक्ति के उपर तत्काल एफ.आई.आर किया गाये।

वही अगर दीपक जयसवाल के उपर 24 घंटे के अन्दर एफ.आई.आर नहीं किया गया तो सर्व ब्राहम्ण समाज दीपका-गेवरा थाना का घेराव किया जायेगा एवम उग्र प्रदेशव्यापी प्रदर्शन किया जाएगा ।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top