शारीरिक संबंध बनाने के बाद शादी से किया इंकार, गया जेल

Pradeep Ganjeer
0


 छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

गरियाबंद । राजिम पुलिस ने बलात्कार के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है. युवक शादी तोड़ने की धमकी देकर अपने मंगेतर से शारीरिक संबध बनाने का आरोप है, लेकिन जब शादी की बारी आई तो उसने शादी से इंकार कर दिया. युवती की शिकायत पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है ।

मिली जानकारी के अनुसार, महासमुंद जिले के सिनोधा गॉंव के रहने वाले कुलेश्वर की राजिम क्षेत्र की एक युवती के साथ सामाजिक रीति रिवाज से सगाई हुई थी. सगाई के बाद अक्सर कुलेश्वर अपनी मंगेतर से मिलने आने लगा ।

इसी बीच उसने मंगेतर को जल्द शादी का सपना दिखाकर शारीरिक संबंध बनाना शुरू कर दिए. अब जब शादी की बात आयी तो कुलेश्वर ने शादी करने से मना कर दिया. पीड़ित युवती ने राजिम थाना थाना में कुलेश्वर के खिलाफ शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है ।

राजिम थाना इंचार्ज सीके टाण्डेकर ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है. पीड़िता ने आरोपी पर शादी तोड़ने की धमकी देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है ।

राजिम पुलिस ने एएसपी सुखनंदन राठौर व संतोष महतो, एसडीओपी संजय ध्रुव गरियाबंद के मार्गदर्शन में आरोपी के खिलाफ 138/21 धारा 376(२)(ढ) 506 भादवि के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया. उक्त कार्रवाई में थाना इंचार्ज सउनि सीके टाण्डेकर, सउनि. देवकुमार वर्मा, आरक्षक टेमन दुबे, नोहर सिंह ठाकुर, राकेश टंडन, महिला आरक्षक सविता खरे में शामिल रहे ।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top