बिना बेहोश किए डॉक्टर्स ने कर दी ब्रेन की सर्जरी…लड़की पढ़ती रही हनुमान चालीसा

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

नई दिल्ली । न्‍यूरो एनेस्‍थेटिक टीम के डॉक्‍टर्स ने मरीज को बेहोश किए बिना ही ब्रेन सर्जरी की। ब्रेन सर्जरी कराने वाली लड़की ऑपरेशन के दौरान होश में रही। यही नहीं, इस दौरान वह हनुमान चालीसा भी पढ़ती रही। न्यूरो सर्जरी डिपार्टमेंट में यह सफल ऑपरेशन किया गया। 

ऑपरेशन थिएटर में मौजूद मेडिकल स्टाफ में से किसी ने इस ऑपरेशन का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया जो अब वायरल हो रहा है। एनेस्‍थीसिया मेडिकल साइंस की एक ब्रांच है। इसके जरिये ऑपरेशन के वक्‍त मरीज को अचेतन अवस्‍था में रखा जाता है। इसके चलते बिना दर्द के मरीज की सर्जरी हो पाती है।

 एनेस्‍थीसिया देने से पहले डॉक्‍टर मरीज की कई तरह की जांच करते हैं। इसे प्री-एनेस्थेटिक चेक-अप कहा जाता है। इस चेक-अप में ही डॉक्‍टर पता लगा लेते हैं कि किसी मरीज को कितनी मात्रा में एनेस्‍थीसिया देने की जरूरत है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top