रोजगार कार्यालय में इस तारीख को 200 पदों पर होगी भर्ती, जानें

Pradeep Ganjeer
0

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

महासमुन्द । जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र महासमुन्द द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के शिक्षित स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरूवार 12 अगस्त को रोजगार कार्यालय परिसर महासमुन्द में प्रातः 11.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि एक्सिस बैंक लिमिटेड छत्तीसगढ़ द्वारा व्यवसाय विकास अधिकारी के 200 पदों पर भर्ती ली जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थियों की आयु 26 वर्ष एवं 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

संपादक

प्रदीप गंजीर ( छ. ग.)

मो.9425230709

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top