जिला रोजगार कार्यालय परिसर में 17 अगस्त को प्लेसमेन्ट कैम्प

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

बलौदाबाजार । स्थानीय जिला रोजगार कार्यालय परिसर में 17 अगस्त को प्लेसमेन्ट कैम्प का आयोजन किया गया है। कैम्प में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठानों एवं कम्पनियों द्वारा विभिन्न प्रकार के 10 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार लिया जायेगा। यह कैम्प रोजगार कार्यालय बलौदाबाजार में सवेरे 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। 

इच्छुक आवेदक अपने समस्त प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साईज फोटो सहित कोविड से बचाव के नियमों का पालन करते हुए उपरोक्तानुसार कैम्प में शामिल हो सकते हैं। 

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया की उमा देवी विकास संस्थान रायपुर द्वारा फील्ड सुपरवाइजर के 10 पदों पर भर्ती हेतु साक्षात्कार लिया जायेगा ऐसे आवेदक जिनकी उम्र 18 वर्ष से 35 वर्ष एवं बीएससी एमएससी एग्रीकल्चर में स्नातक एवं स्नातकोत्तर उत्तीर्ण हो सकते है। 

वेतन 10 हजार से 12 हजार प्रति माह देय होगा एवं एक से दो वर्ष का अनुभव हो सकतें है। इस संबंध में और अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय से अथवा दूरभाष नम्बर 07727- 222143 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

संपादक

प्रदीप गंजीर ( छ. ग.)

मो.9425230709

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top