छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज
बलौदाबाजार । जिले के सिमगा थाना क्षेत्र में बीजेपी पार्षद द्वारा दोस्त की पत्नी के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है. इतना ही नहीं आरोपी पार्षद ने महिला से सेक्स का ऑफर भी दे दिया। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी बीजेपी पार्षद के खिलाफ सिमगा थाने में केस दर्ज हो गया है ।
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता आरोपी पार्षद और उसके दोस्त के दुकान डंडा लेकर पहुंची थी, जहां उसने पहले आरोपी को डंडे से मारा और उसके बाद आरोपी पार्षद और उसके एक अन्य दोस्त ने पीड़िता और उसके साथ मौजूद एक और महिला के साथ जमकर मारपीट की ।
वही इस मामले में पुलिस ने धारा 294, 323, 34, 354, 452 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कर रही है ।
संपादक
प्रदीप गंजीर ( छ. ग.)
मो.9425230709


