छत्तीसगढ़: आज भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्य समिति की बैठक

Pradeep Ganjeer
0


 
छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

रायपुर । भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्य समिति की बैठक 24 अगस्त 2021 मंगलवार को समय 10 बजे, कुशाभाऊ ठाकरें परिसर, भाजपा कार्यालय, बोरियाकला रायपुर में आयोजित की गई है, जिसमें प्रमुख रूप से भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय जी, नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक जी, संग़ठन महामंत्री पवन साय जी, विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल जी,पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू जी एवं दयालदास बघेल जी उपस्थित रहेंगे ।

भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शशिकांत द्विवेदी ने जानकारी दी है कि भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में केंद्र सरकार की उपलब्धियां एवं  प्रदेश की कांग्रेस सरकार की विफलताओं को उजागर किया जावेगा एवं इसके विरुद्ध राजनीतिक प्रस्ताव भी लाया जावेगा।

उक्त बैठक में संगठनात्मक चर्चा के साथ ही साथ कांग्रेस सरकार की विफलताओं को भी जन-जन तक पहुचाने हेतु कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया जाएगा ।

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में समस्त प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों, स्थायी आमंत्रित व विशेष आमंत्रित सदस्यों को उपस्थित रहने हेतु आग्रह किया गया है साथ ही सभी जिला संयोजकों और सह संयोजकों की भी उक्त बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थिति अपेक्षित है।

प्रदेश सह संयोजक द्वय शेष नारायण तिवारी एवं प्रवीण कुमार दुबे ने भी सभी सदस्यों से उपस्थिति होने की अपील की है । उक्त जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी सोमेश चंद्र पांडेय एवं सह प्रभारी अमरजीत बक्शी ने दी।

संपादक

प्रदीप गंजीर ( छ. ग.)

मो.9425230709

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top