छत्तीसगढ़: रिटायर्ड फौजी गिरफ्तार, सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर कर रहा था ठगी

Pradeep Ganjeer
0

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

रवि सोनकर दुर्ग । जिले में सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले एक रिटायर्ड फौजी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने दो लड़कियों को रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 10 हजार रुपए लिए थे। लड़कियों को लेकर वह कोलकाता जाने वाला था। इससे पहले ही पुलिस ने उसे दुर्ग रेलवे स्टेशन पर दबोच लिया। पुलिस इस मामले को मानव तस्करी के लिहाज से भी क्रेक करने का प्रयास कर रही है। 

मोहन नगर थाना प्रभारी जितेन्द्र वर्मा ने बताया है कि आरोपी उत्तम खांडेकर (50) महाराष्ट्र के गोंदिया का रहने वाला है। आर्मी में 18 साल नौकरी करने के बाद रिटायर हुआ है। आरोपी की कुछ दिन पहले भिलाई के एक मार्ट में एक युवती से पहचान हुई थी। पहचान के दौरान उसने रेलवे में अच्छी नौकरी लगाने का झांसा दिया। विश्वास कर युवती ने अपनी सहेली को भी जानकारी दी। दोनों सहेलियां रेलवे में नौकरी करने के लिए सहमत हो गई ।

आरोपी ने उन्हें कोलकाता में नौकरी करने के लिए मेडिकल कराने के लिए ट्रेन में रिजर्वेशन कराने उनसे 20 अगस्त को 5-5 हजार रुपए ले लिए थे। वहीं नौकरी लगने पर एक-एक महीने के वेतन की मांग की थी। जिस पर युवतियों ने उसे 10 हजार रुपए की रकम दी थी। आरोपी दोनों लड़कियों को कोलकाता ले जाने के विए रेलवे स्टेशन दुर्ग से रवाना होने वाला था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस वहां आ धमकी। 

कुछ परिचितों से चर्चा करने पर उन्हें ठगे जाने का अहसास हुआ। जिस पर उन्होंने रकम वापस करने की मांग की। लेकिन आरोपी ने उस रकम से रिजर्वेशन करा लेने की जानकारी दी गई। जिस पर मामले की शिकायत पुलिस में की गई्। शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी रिटायर फौजी को पकड़ा लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आगे फौजी से पूछताछ की जा रही है।

         पत्रकार

रवि सोनकर भिलाई दुर्ग

मो.8959665555

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top