बाबादीपसिंघ नगर में पार्क की जमीन पर अतिक्रमण पर फैला आक्रोश,कॉलोनी वासियों ने सौपा भिलाई नगर निगम को ज्ञापन

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

रवि सोनकर भिलाई । पार्क की जमीन में अतिक्रमण करके मकान बनाकर बेचने का मामला प्रकाश में बनाया है।भिलाई के बाबदीप सिंह नगर में पार्क के जमीन पर अवैध मकान निर्माण बनाकर उसे बेचने का आरोप कॉलोनी वासियों ने पूर्व पार्षद एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष रिकेश सेन पर लगाया है।इसी मामले को लेकर आज मोहल्ले वासियों ने भिलाई नगर निगम के आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी को सौपा है।

बातचीत करने पर कॉलोनी वासियों ने बताया कि 4 माह पूर्व पार्क निर्माण की बात कहकर वार्ड पार्षद रिकेश सेन ने चौकीदार के लिए 2 मकान का निर्माण करने की बात कहते हुए निर्माण शुरू करवाया था परंतु गार्ड के लिए आलीशान मकान तो जरूर तैयार हुआ परंतु पार्क का निर्माण हुआ ही नही।इतना ही नही एक मकान में तो चौकीदार को देने के बजाय एक मैकेनिक को दे दिया गया है 

जो सहपरिवार वहाँ निवास कर रहा है।कालोनी वासियों ने यह भी सवाल उठाया कि बगैर नगर निगम के एनओसी दिए बगैर नल कनेक्शन और बिजली कनेक्शन देना कैसे संभव है जो इस बात की ओर साफ साफ इशारा कर रहा है कि कही न कही नगर निगम की भी इस मामले में संलिप्तता है।

वही पूर्व पार्षद रिकेश सेन एवं नगर निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी से बात करने की कोशिश की गई परन्तु दोनों ने इस विषय पर कुछ भी टिप्पणी करने से साफ मना कर दिया।


          पत्रकार

रवि सोनकर भिलाई दुर्ग

मो.8959665555

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top