सशक्त राष्ट्र निर्माण मे शिक्षक की महती भूमिका होती है, कोया विकासखंड शिक्षा अधिकारी

Pradeep Ganjeer
0

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

धमतरी । कुरूद केन्द्र परखंदा मे विदाई सह सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि द्वय दाऊलाल साहू एवं सेवानिवृत्त मेघनाथ साहू प्रधानपाठक थे ‌,अध्यक्षता हीराराम साहू प्राचार्य हा से स्कूल परखंदा एवं विशिष्ट अतिथि एफ एम कोया जी विकासखंड शिक्षा अधिकारी कुरुद एवं टोमन लाल ध्रुव थे ।

श्री कोया जी ने अपने उद्बोधन मे कहा कि सशक्त राष्ट्र के निर्माण मे शिक्षक की महती भूमिका होती है।बच्चे कच्चे मिट्टी की तरह होते है,जिसे सुन्दर आकार देना शिक्षक के हाथ मे होता है।आज हम जिस मुकाम मे है,वह किसी न किसी शिक्षक का ही आशीर्वाद है।

श्री कोया ने बताया कि आज देश मे शासकीय स्कूल अपने नये-नये कीर्तिमान स्थापित कर रहे है।चाहे वह राजनीतिज्ञ हो या आई ए एस अधिकारी सभी शासकीय स्कूल से शिक्षा प्राप्त करके अपने मुकाम पर पहुंच रहे है।आगे कहा कि अनिवार्य शिक्षा सभी बच्चों को मिलेऔर बेहतर शिक्षा मिले,इसके लिए हम सब को मिलकर शासन की योजनाओं को अपने स्कूल के बच्चों तक पहुंचाये गतिविधि आधारित शिक्षा बच्चों को दे।

कार्यक्रम मे परखंदा संकुल के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने भाग लिया एवं सहयोग प्रदान किया।

   संपादक

प्रदीप गंजीर ( छ. ग.)

मो.9425230709

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top