छत्तीसगढ़: कर्ज से परेशान बीजेपी नेता ने किया सुसाइड, कमरे में फांसी लगाकर दे दी जान

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

राजनांदगांव । भाजपा नेता संजीव जैन ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के मताबिक वे घर पहुंचे व कमरे में चले गए, जब बहुत देर तक बाहर नहीं आए तो परिजनों ने कमरे में देखने गए तो कमरा अंदर से बंद होने पर पुलिस को इसकी सूचना दी। 

पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खोलकर देखने पर संजीव जैन फांसी पर लटके हुए थे। बताया जा रहा है कि निगम में ठेकेदारी के दौरान उन्होंने बाजार से कर्ज ले रखा था। अब जबकि निगम में कांग्रेस का महापौर व पूरी टीम सक्रिय हो गई है,

तो संजीव जैन ने खुद ही स्वयं को अलग कर लिया था। 

लेकिन बाजार का कर्ज नहीं चुकाए थे। इसी को लेकर वे परेशान रहा करते थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

      पत्रकार

रवि सोनकर भिलाई दुर्ग

मो.8959665555

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top