धरती का सबसे अद्भुत इंसान जिसके थे दो चेहरे, एक हँसता तो दूसरा रोता था

Pradeep Ganjeer
0


छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

इस संसार में ऐसी बहुत सी चीजें हैं जो आज भी रहस्य बनी हुई हैं. जिनके बारे में अभी भी कोई नहीं जान पाया. ऐसा ही एक आदमी 19 वीं सदी में इंग्लैंड में पैदा हुआ जिसके बारे में दावा किया जाता है कि उसके दो चेहरे थे. एक चेहरा आगे था और दूसरा पीछे. यही नहीं इस शख्स के दोनों चेहते अलग अलग काम करते थे यानि एक चेहरा जब सोता था तो दूसरा जागता था।

इस शख्स का नाम एडवर्ड मोरड्राके था. कहा जाता है कि एडवर्ड का दूसरा चेहरा सक्रिय अवस्था में नहीं था, लेकिन जैसे ही वो सोने की कोशिश करते थे, उनका दूसरा चेहरा जाग जाता था वह रात भर फुसफुसाता रहता था. साल 1985 में बोस्टन पोस्ट में एक लेख छपा था, जिसमें एडवर्ड का जिक्र किया गया था. उसमें लिखा था कि एडवर्ड अपने दूसरे चेहरे से काफी परेशान थे, क्योंकि इसकी वजह से वह कई-कई दिनों तक सो नहीं पाते थे।

ऐसा कहा जाता है कि एडवर्ड अपने इलाज के लिए डॉक्टर के पास भी गए थे, लेकिन चूंकि उस वक्त की साइंस इतनी विकसित नहीं थी, इसलिए इलाज संभव न हो सका. इसी के चलते डॉक्टरों ने उनका ट्रीटमेंट करने से मना कर दिया था. कहा जाता है कि एडवर्ड के सिर के पीछे वाला चेहरा एक लड़की का था, जिसकी आंखें तो थीं, लेकिन वो देख नहीं सकती थीं. इसके अलावा उस चेहरे का मुंह भी था, लेकिन वो खा नहीं सकता था और ना ही जोर से बोल पाता था. इस मुंह से सिर्फ फुसफुसाने की आवाज आती थी।

कहा जाता है कि एडवर्ड जब खुश होते थे तो उनके दूसरे चेहरे को यह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होता था और वो उनका मज़ाक उड़ाया करता था. इसके अलावा जब वो रोते थे तो उनका दूसरा चेहरा मुस्कुराता था. ऐसा कहा जाता है कि एडवर्ड ने अपने दूसरे चेहरे से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी. उस वक्त वह केवल 37 साल के थे। 

संपादक

प्रदीप गंजीर ( छ. ग.)

मो.9425230709

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top