छत्तीसगढ़: पति और पत्नी गिरफ्तार जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप

Pradeep Ganjeer
0

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

अंबिकापुर । बीमारी का इलाज के आड़ में धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। इस पर शहर के लोगों ने इसकी लिखित शिकायत कोतवाली थाने में की है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 अगस्त को कोतवाली थाना अंतर्गत ढंगनपारा मायापुर में ग्राम मानिक प्रकाशपुर के घूमपारा निवासी एक पति-पत्नी की ओर से बीमारी का इलाज करने के आड़ में धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया जा रहा था। 

जब इसकी जानकारी मोहल्ले वालों को हुई तो उन्होंने एकत्रित होकर मानिक प्रकाशपुर निवासी पति-पत्नी को पुलिस के हवाले कर दिया।

 मामले में थाना प्रभारी ने कहा कि एक गुप्ता परिवार के यहाँ उनकी वृद्ध माँ बीमारी थी। इस पर स्वयं उनकी ओर से बुलाकर प्रार्थना करवाई गई। इसे लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो गई और मामला थाने तक पहुंच गया।

संपादक

प्रदीप गंजीर ( छ. ग.)

मो.9425230709

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top