छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज धमतरी । निवासी वर्तमान में रायपुर शंकर नगर में निवासरत डॉ मोनिका गुरुपंचायन गुरुवार को कौन बनेगा करोड़पति के हॉट सीट ...
छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज
धमतरी । निवासी वर्तमान में रायपुर शंकर नगर में निवासरत डॉ मोनिका गुरुपंचायन गुरुवार को कौन बनेगा करोड़पति के हॉट सीट पर नजर आई। अमिताभ बच्चन के साथ बखूबी से वार्तालाप करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ वासियों का मन मोह लिया। एक वाक्या के दौरान उन्होंने खूबसूरत गीत भी गाया और अपनी भविष्य की योजनाओं को रखा।
उन्होंने बताया कि डेंटिस्ट होने के साथ वह UPSC की तैयारी कर रही है।इस दौरान उनके साथ उनकी मां शकुंतला गुरूपंचायन भी मौजूद थी।
गुरुवार की पहले प्रतिभागी के जाने के बाद फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट में सबसे कम समय लेते हुए वह हॉट सीट पर पहुंची। पहला 1000 का सवाल उनसे मुहावरा का पूछा गया था। दूसरा सवाल 2000 के लिए उन्होंने ऑडियंस पोल लाइफलाइन लिया।
पहला पड़ाव 10000 में एक फिल्म गाना का जवाब बताया। इसी दौरान उन्होंने एक खूबसूरत गीत भी गा कर सुनाया। 40 हजार के सवाल पर उन्होंने फ्लिप द क्वेश्चन किया।
पहला पड़ाव 3.20 लाख में नदी का उद्गम स्थल भारत में नहीं है का बताकर पार किया। इसके बाद 6.40 लाख के लिए उन्होंने एक्सपर्ट की सलाह लेकर राशि जीती ।
संपादक
प्रदीप गंजीर ( छ. ग.)
मो.9425230709


No comments