अनोखी सास! अपनी बहुओं के रोज पैर धोकर करती है उनकी पूजा

Pradeep Ganjeer
0

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

महाराष्ट्र । एक महिला चर्चा में है। यह महिला अपनी बहुओं को भगवान का वरदान मानती है और उनके चरण धोकर उसकी पूजा करती है। इतना ही नहीं वह अपनी बहुओं को लक्ष्मी मानकर उनकी पूजा करती है। महिला अपनी बहुओं को खुद सजाती हैं, उन्हें पूजती हैं और साथ ही उनके आशीर्वाद लेती है। दरअसल, यह मामला महाराष्ट्र के वाशिम जिले का है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, महिला का नाम सिंधुबाई है। 

सिंधुबाई प्रत्येक साल गौरीपूजन के समय अपनी बहुओं को लक्ष्मी का रूप मानकर तीन दिन तक उनकी सेवा और पूजा करती हैं। इस दौरान वह गौरीपूजन के दिन अपनी बहुओं को खुद सजाती हैं, उन्हें पूजती हैं और साथ ही उनके पैर धोकर आशीर्वाद लेती हैं। ऐसा वह पिछले चार सालों से कर रही हैं। सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें भी वायरल हुई हैं जिसमें सिंधुबाई अपनी दो बहुओं की पूजा कर रही हैं और उनके पैर धो रही हैं। 

बहुओं को भगवान का रुप मानने वाली सास सिंधुबाई का कहना है कि हमेशा बहुएं पूरे परिवार का ध्यान रखती हैं। सबके बाद सोती हैं और सबके बाद खाना खाती हैं। इसके बाद भी अगर उनको आधी रात को एक आवाज लगाओ तो वह हर पल परिवार की सेवा के लिए खड़ी रहती है। इसलिए हमारा फर्ज है कि हम उनकी भी सेवा करें और उन्हें सम्मान दें।

    संपादक

प्रदीप गंजीर ( छ. ग.)

मो. 9425230709

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top