सतनामी कर्मचारी संघ किया नवपदस्थ एसडीएम बंजारे का स्वागत

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

धमतरी । कुरूद सतनामी शासकीय अधिकारी कर्मचारी संघ कुरुद द्वारा नवपदस्थ अनुविभागीय अधिकारी कुरुद श्री डी सी बंजारे का सतनाम भवन डिपो गार्डन रोड कुरुद में कार्यक्रम आयोजित कर भव्य स्वागत किया गया गया। सर्वप्रथम परम पूज्य संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा की पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात संघ के समस्त पदाधिकारियों और सदस्यों के द्वारा एसडीएम श्री बंजारे जी को पुष्प गुच्छ भेंट कर तथा चंदन का तिलक लगाकर भव्य स्वागत किया गया। अपने उद्बोधन में बंजारे साहब ने अपने सफल होने का अनुभव साझा करते हुए कहा कि समाज के बिना जीवन संभव नहीं है उन्होंने बताया कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कठिन परिश्रम और विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ा। उन्होंने अपने सम्मान के लिए प्रसन्नता जाहिर करते हुए संघ का धन्यवाद ज्ञापित किया और समाज के उत्थान के लिए 51000/-संघ को देने की घोषणा की । 

सभा को ब्लॉक अध्यक्ष एन आर बघेल , इंजीनियर सुरेश कोहरे ,प्रो एच एन टंडन , नंदकुमार टंडन , मनोज टंडन ने भी संबोधित किया समारोह में ब्लॉक अध्यक्ष एन आर बघेल, संरक्षक राजकुमार रात्रे , मनोज टंडन ,प्रो एच एन टंडन, नगर पंचायत सभापति रोशन जांगड़े ,नंदकुमार टंडन , मनहरण बघेल , लक्ष्मीनाथ कौर ,सचिव इंद्रजीत बंजारे , कोषाध्यक्ष उत्तरा कोसरिया, भागीरथी चंद्रवंशी , नहुष कुमार कुर्रे , अमित कुमार सारंग, गोविन्द गायकवाड़, भागेन्द्र बांधे ,योगेश बघेल ,राजकुमार टंडन,गुहलेद जोशी ,प्रो तामेश्वर मार्कण्डेय, चंद्रहास बंजारे , नेतराम मार्कण्डेय , आनंद बंजारे,राहुल बांधेकर, तिलक भारती, किशोर कुमार कुर्रे और समस्त पदाधिकारीगण वह सदस्य मौजूद थे।


      संपादक

प्रदीप गंजीर ( छ. ग.)

मो.9425230709

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top