छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज
रवि सोनकर दुर्ग । उतई मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उतई पहुचने के ठीक पहले उतई पुलिस द्वारा जोगी कांग्रेस व भाजपा के स्थानीय नेताओं को मचांदुर चौकी लाकर नज़र बन्द करके रखा गया जिससे कि उतई के राजनैतिक गलियारो का माहौल काफी गर्म और चर्चा में रहा।इस विषय को जानकर जोगी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सतीश पारख ने बातचीत करने पर बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आज उतई आगमन पर विपक्ष को जबरदस्ती घरों से उठाकर थाने में बिठा देना सरासर सत्ता का दुरुपयोग है।
प्रजातंत्र में सभी को अपनी बातें कहने का हक है और ऐसे में यदि हमें विरोध करना होता तो प्रशासन को अल्टीमेटम देकर विरोध करते ।हमारे द्वारा कोई अल्टीमेटम नही देने के बाद भी पार्टी के युवा नेता धर्मेंद्र बंजारे व साथियों को प्रातः ही घरों से उठाकर मचानदुर चौकी में बिठा देने की जानकारी मुझे मिली जिससे यह स्पष्ट है की सत्ता विपक्ष से कितनी भयभीत है। महत्वपूर्ण बात ये है कि जब मामले को जानकर जिला अध्यक्ष सतीश पारख ने फोन पर सम्पर्क साधने की कोशिश की परन्तु थाना प्रभारी महोदया ने अपना शासकीय व निजी दोनो नंबर अटेंड नही किया।
वही सतीश पारख ने सवालिया निशान खडा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी उतई साहू समाज के कार्यक्रम में आ रहे यदि उन्होंने पिछले ढाई वर्षों में जनता के साथ न्याय किया हो तो उतई साहू समाज की ही एक नेत्रहीन महिला जिसका प्रधानमंत्री आवास गलत तरीके से राजस्व के अधिकारियों ने तुड़वा दिया और वो पिछले डेढ़ वर्षों से न्याय के लिए भटक रही है उतई आगमन पर मुख्यमंत्री महोदय सिर्फ उस नेत्रहीन मां को न्याय दिला दें। हमे समझेंगे उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता के साथ न्याय किया।
गृह मंत्री का छेत्र उन्ही के समाज की एक नेत्रहीन मां को वो न्याय दिला पाने में असफल रहे।
पत्रकार
रवि सोनकर भिलाई दुर्ग
मो.8959665555


