सनकी आशिक: तेरे हाथ में मेरा नाम जिंदगी भर रहेगा और मार दिया चाकू

Pradeep Ganjeer
0

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

रायपुर । टिकरापारा थाना इलाके में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। इसमें हमलावर ने नाबालिग बच्ची को अपना शिकार बनाया है। पूरी कहानी एक तरफा प्यार से भी जुड़ी हुई है। बच्ची के परिजन ने शुक्रवार को पुलिस से इस मामले में शिकायत की है, अब थाने की टीम बच्ची को चाकू मारने वाले फरार आरोपी की तलाश में है।

 टिकरापारा थाने के संजीव मिश्रा ने बताया- आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 324 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। 14 साल की बच्ची संतोषी नगर इलाके के एक सरकारी स्कूल में पढ़ती है। वह हर रोज की तरह गुरुवार को भी स्कूल जाने निकली थी, लेकिन तभी रास्ते में आरोपी सादिक ने उसे रोक लिया। 22 साल का सादिक 14 साल की इस बच्ची से पहले भी अपने इश्क का इजहार कर चुका था। मगर बच्ची इसे नजरअंदाज करती रही। 

एक तरफा प्यार की की सनक में आरोपी को बच्ची की यह बेरुखी पसंद नहीं आई। उसने स्कूल के पास ही बच्ची के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। बच्ची ने पुलिस को बताया कि उसने कहा कि तेरे हाथ में मेरा नाम जिंदगी भर रहेगा, और चाकू मार दिया। 

बच्ची चीख पड़ी तो आसपास मौजूद लोगों का ध्यान गया। सादिक अपनी बाइक से फरार हो गया। कुछ लोग फौरन बच्ची को टिकरापारा अस्पताल लेकर गए। इसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा। बच्ची के परिजनों की मांग है कि आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ा जाए ।

      संपादक

प्रदीप गंजीर ( छ. ग.)

मो.9425230709

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top