Chhattisgarh: युवती ने की ट्रैफिक पुलिसकर्मी की बेटी की अश्लील तस्वीर वायरल, जांच में जुटी पुलिस

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

रवि सोनकर भिलाई । ननद की बेटी पर बच्ची की अश्लील तस्वीर खींच वाट्सअप पर भेजने से नाराज माँ ने FIR दर्ज करवाई है। आरोपी लड़की ने अपने मामा ट्रैफिक पुलिसकर्मी की 11 साल की बेटी की अश्लील तस्वीर खींची और उसे वॉट्सअप पर भेज दिया था। मामले का पता तब चला, जब बच्ची ने पूरे मामले की जानकारी अपनी मां को दी है। इसके बाद भिलाई नगर पुलिस ने बच्ची की माँ के शिकायत पर केस दर्ज किया है। 

बताया जा रहा कि एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी की 11 साल की बेटी उसी के साथ रहती है, जबकि अप्रैल में पुलिसकर्मी का उसकी पत्नी से विवाद हो गया था। जिसके कारण उसकी पत्नी घर छोड़कर सुपेला इलाके में रहनी लगी थी। कुछ दिन बाद ही पुलिसकर्मी की भांजी भी पुलिस वाले के यहां आई और रहने लगी। आरोपी लड़की की उम्र करीब 19 साल बताई गई है। 

मामले में यह अब तक पता नहीं चल सका है कि युवती ने आखिर उस बच्ची की अश्लील तस्वीर क्यों ली थी? पीडि़त बच्ची अभी 5वीं कक्षा की छात्रा है। मामले में भिलाई नगर पुलिस जांच कर रही है। शिकायत में बताया गया है कि बच्ची के नहाते समय अश्लील तस्वीरें खींची गई हैं। 

इसी के मद्देनजर जिस नंबर से बच्ची को फोटो भेजे गए, उस नंबर के मालिक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस की पड़ताल में ये नंबर पुलिस वाले की भांजी का ही निकला है। फिलहाल पुलिस जांच करने के बाद ही कुछ कहने की बात कह रही है। पुलिस का कहना है कि अभी वो इस मामले में आरोपी युवती से भी पूछताछ करेगी।

      पत्रकार

रवि सोनकर भिलाई दुर्ग

मो. 895966555

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top